उत्‍तर प्रदेश: खेत में गये युवक की गोली मारकर हत्या

Murder
लखनऊ। प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कैराना कोतवाली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक टैंट व्यवसायी के पुत्र को गोली मार दी गयी। बदमाशों ने शंकर नाम के युवक को उसवक्त गोली मारी जब वह खेत में किसी कार्य से गया हुआ था। शंकर की मौत के बाद उसकी भाभी ने खुद पर मिटटी का तेल डालकर आत्म हत्या का प्रयास किया जिसे गंभीर हालत में चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

हादसा मुजफ्फरनगर के कैराना कोतवाली अन्तर्गत हुआ। पुलिस का कहना था कि कैराना कोतवाली इलाके में भूरा मार्ग पर शंकर अपने पिता मासी के साथ टैंट का कारोबार करता था। सोमवार को शंकर किसी कार्य से खेत की ओर गया था। उसी वक्त कुछ अज्ञात लोगों ने शंकर का रास्ता रोका।

दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद बदमाशों ने शंकर पुत्र मासी को गोली मार दी। गोली लगने के कारण शंकर की मौके पर ही मौत हो गयी। आस-पास से गुजर रहे लोगों ने जब खेत में शंकर की लाश देखी तो उसके परिजनों को इसकी सूचना दी।

शंकर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान उसकी भाभी देवी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शंकर की हत्या किस कारण की गयी अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है।

हालांकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की खोजबीन शुरू कर दी है। शुरूआती दौर में पुलिस इस रंजिश के कारण की गयी हत्या मान रही थी लेकिन भाभी द्वारा आत्म हत्या किए जाने की बात जानने के बाद पुलिस इस प्रश्न का सवाल खोज रही है कि आखिर शंकर की मौत के बाद उसकी भाभी ने आत्म हत्या का प्रयास क्यों किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+