मंसूर अली पटौदी के भाई आईएसआई के नए चीफ!

नई दिल्ली। पाकिस्तान में लादेन के मारे जाने के बाद से पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई की दुनिया के सामने बड़ी किरकिरी हुई है। पाकिस्तान द्वारा ये कहने के बाद कि उसे नहीं मालूम था लादेन पाकिस्तान में छुपा है। अब सबके निशाने पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ अहमद शुजा पाशा हैं।

माना जा रहा है कि खुद को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना आईएसआई चीफ शुजा पाशा को चीफ के पद से हटाने की तैयारी में है। पाकिस्तान में आईएसआई और पाक सेना के खिलाफ लोगों में खूब गुस्सा है। लादेन के पाक में छुपे होने और ओसामा को मारने के लिए गए अमेरिकी ऑपरेशन की जानकारी ना होने का कारण बताते हुए शुजा को चीफ के पद से हटाया जा सकता है।

सैफ सोहा के चाचा आईएसआई चीफ!

आईएसआई के चीफ का पद संभालने में अभी जो सबसे बड़ा दावेदार है वो हैं मेजर जनरल इसफांदियार अली पटौदी। इसफांदियार अली पटौदी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी के चचेरे भाई हैं और फिल्म स्टार सोहा अली खान और सैफ अली खान के चाचा हैं। टाईम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इसफांदियार के पिता मेजर जनरल नवाबजदा मोहम्मद अली पटौदी, नवाब मंसूर अली खान पटौदी के पिता इफ्तिखार अली खान के छोटे भाई थे।

आजादी के वक्त नवाबजदा ने पाकिस्तानी सेना चुनी जबकि उनके बड़े भाई भारत में ही रुक गए। सूत्रों के मुताबिक मेजर जनरल इसफांदियार अली को कुछ दिनों पहले ही आईएसआई का डिप्यूटी डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। कहा जा रहा है कि ये उनको आईएसआई के चीफ की कुर्सी सौंपने से पहले की तैयारी है।

भारत से एक और कनेक्शन

वैसे इसफांदियार का एक और तार भारत से जुड़ा है और वो ये है कि इसफांदियार भारतीय सेना के चीफ जनरल वीके सिंह के क्लासमेट रह चुके हैं। दोनों ने कुछ साल पहले अमेरिका के सेना कॉलेज में एक साथ ट्रेनिंग की थी। माना जा रहा है कि आईएसआई और पाक सेना ने ही एबटाबाद में लादेन को शरण दे रखी थी और अब खुद को पाक साफ साबित करने के लिए पाक सेना सारा ठीकरा आईएसआई के चीफ पाशा के सिर फोड़ना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+