'किसानों की आवाज़ को दबा रही है माया सरकार'

Uttar Pradesh police
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार के जुल्मों से किसान परेशान हैं। उनकी समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। फसल और जमीन की लूट पिछले चार वर्ष से जारी है। पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। जब भी किसानों ने हक की बात की राज्य सरकार किसानों के साथ स ती से पेश आयी है और उनकी आवाज दबा दी गयी।

पुलिस द्वारा दर्जनों किसानों की हत्या चार वर्ष में ही कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जेपी समूह को किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। थाना दनकौर (ग्रेटर नोएडा) के गांव भट्टापार सोल में जिस तरह से पुलिस ने पूरे गांव को चारों ओर से घेर कर अत्याचार किया है वह अंग्रेजों के अत्याचार को भी फीका कर देता है। किसानों, महिलाओं और बच्‍चों के ऊपर पुलिस ने तांडव किया और निर्दोष लोगों का उत्पीडऩ किया है। उन पर फायरिंग की जा रही है।

जहां तक जिलाधिकारी के घायल होने तथा दो पुलिस जवानो की मौत की बात की जा रही उसकी सच्‍चाई के लिए जांच आवश्यक है। गांव के लोगों को अपनी ही जान के लाले पड़े हुए है। निहत्थे और अहिंसक किसानों को बदनाम करने की प्रशासन की चाल है। श्री चौधरी ने कहा कि यह किसानों के साथ यह सरासर अन्याय है। उनकी जमीन 850 रूपये प्रति वर्ग मीटर जबरन छीन कर जेपी समूह को आवासीय कालोनी के लिए 30 हजार रूपये प्रति वर्ग मीटर बेची जा रही है।

जब वहां अधिग्रहण औद्योगिकरण विकास प्राधिकरण के लिये किया जा रहा हो उसको आवासीय उपयोग के लिए बड़े बिल्डरों को दिया जाना किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के उत्पीडऩ की घोर निन्दा करती है और मांग करती है कि दोषी अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जाये। किसानों की भूमि का उनकी बिना सहमति के जबरन अधिग्रहण न किया जाय। सपा महामहिम राज्यपाल से तत्काल भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने के आदेश देने की मांग करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+