ओसामा की मौत की फोटो को लेकर असमंजस में ओबामा

Barack Obama
वशिंगटन। कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर के संबंध में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्टर लियोन पानेटा ने कहाकि लादेन की मौत फोटो सार्वजनिक की जाएगी ताकि लोगों को यकीन हो सके की ओसामा मारा जा चुका है।

लेकिन उन्होंने तुरंत अपना बयान वापस लेते हुए कहाकि इस बारे में कोई भी आखिरी फैसला राष्ट्रपति बराक ओबामा ही करेंगे। नाईटली न्यूज से एक साक्षात्कार में पानेटा ने कहा, 'सब जान चुके हैं कि हमने लादेन को पकड़ा था और मार दिया। हम पूरी दुनिया को बताना चाहते हैं कि सालों तक छुपे रहने के बावजूद ओसामा हमसे बच नहीं सका। हम उसे पकडने मे पूरी तरह से सक्षम थे और हमने ये कर दिखाया। पूरी दुनिया को ये बात पता चलनी चाहिए।'

मगर ओसामा की तस्वीरें जारी की जाएंगी या नहीं इस बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के प्रवक्त ने कहा कि अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। ओसामा के शव की तस्वीरें जारी किए जाने के संबंध में व्हाइट हाउस ने कहा, 'ओसामा बिन लादेन की मौत की तस्वीरें बेहद वीभत्स हैं और इन्हें सार्वजनिक किए जाने से उत्तेजना का माहौल पैदा हो सकता है।'

उल्लेखनीय है कि व्हाइट हाउस ने इससे पहले ओसामा बिन लादेन के शव की तस्वीरें प्रकाशित किए जाने के बारे में चिंता जाहिर की थी। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि लादेन की मौत की तस्वीरें बहुत भयानक हैं जिन्हें सार्वजनिक करना हमारी चिंता का कारण है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा, 'ओसामा की बांई आंख के ऊपर गोली मारी गई थी जिससे उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा उड़ा गया था।'


गौर करने वाली बात ये है कि ओसामा बिन लादेन की मौत को लेकर अभी भी पूरी दुनिया में सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोग इसे अमेरिका की चाल करार दे रहे हैं ऐसे में अगर ओसामा की तस्वीरें जारी नहीं की जाती तो ओसामा को मारा भी गया है नहीं ये सबसे बड़ा सवाल बनकर रह जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+