बेटी पैदा हुई तो अस्पताल में बंटेगी मिठाई
ग्वालियर। देश में लड़कियों के घटते अनुपात और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए ग्वालियर के जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है कि शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में जब भी लड़की पैदा हो, तो मिठाईयां बांट कर खुशियां मनाई जायें।
बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने के मकसद से पीएनडीटी सलाहकार समिति ने सकारात्मक निर्णय लिया है। जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में कन्या के जन्म लेने पर मिठाई बाँटकर खुशियां मनाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।
यह निर्णय कलेक्टर आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट की जिला सलाहकार समिति की बैठक में हुआ। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इस संबंध में कार्य योजना तैयार करने को कहा है। उम्मीद है कि यह आदेश अगले दो सप्ताह के भीतर ग्वालियर के सभी सरकारी अस्पतालों में लागू हो जायेगा।
ग्वालियर की इस पहल की प्रशंसा पूरे मध्य प्रदेश में हो रही है। कई अन्य जिलों के कलेक्टरों ने भी इस पहल पर सहमति जताते हुए अपने-अपने शहर में शुरू करने पर हामी भरी है।













Click it and Unblock the Notifications