उत्‍तर प्रदेश: गोलियों के आवाज से गूंज उठा एएमयू, नौ छात्र जख्‍मी

AMU
लखनऊ। दो दिन पूर्व अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍व विद्यालय में छात्र नेता की पिटाई के मामले ने शुक्रवार की रात इस कदर तूल पकड़ लिया कि पूरा कैंपस गोलियों की आवाज ये गूंज उठा। छात्रों के दो गुटों के बीच लगभग एक घंटे तक कम से कम 50 राउंड गोलियां चली जिसमें आधा दर्जन से ज्‍यादा छात्र जख्‍मी हो गये। इसी दौरान लगभग दो दर्जन दोपहिया वाहनों को भी तोड़ा गया और कुछ को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। संबंधित सर्किल के अधिकारी को भीड़ ने घेर लिया। वह वायरलेस पर मदद के लिये चिल्‍लाते रहे तब जाकर 20 मिनट बाद मदद के लिये फोर्स पहुंची।

देर रात तक पुलिस-प्रशासन के आला अफसर मौके पर डटे थे। कई थानों का फोर्स बुला लिया गया था.. आरएएफ भी। देर रात कैंपस में तनावपूर्ण शांति बनी हुई थी। रात 3.00 बजे तक चली इंतजामिया की बैठक में एएमयू को अनिश्चिताल के लिए बंद करने का फैसला भी लिया गया। इससे पहले देर शाम छात्रों की भीड़ ने जकरिया मार्केट में भी गोलियां चलाई जिससे भगदड़ मच गई और बाजार बंद हो गए।

उल्‍लेखनीय है कि गुरुवार को छात्र नेता मुश्ताक अहमद की कंट्रोलर परवेज मुस्तजाब के कमरे में हुई पिटाई के प्रकरण में डिप्टी कंट्रोलर एसएम रिजवानुर्रहमान के खिलाफ कार्रवाई न होने से छात्र नाराज हैं। शुक्रवार को इसी मामले को लेकर जकरिया मार्केट में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच पथराव और गोलीबारी से पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। बाजार बंद हो गए। इसके बाद दोनों गुटों ने आमने-सामने जमकर पथराव व फायरिंग की।

दंगे के बाद एएमयू अनिश्चितकाल को बंद

एएमयू को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। छात्रों को 48 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने को कहा है। शुक्रवार आधी रात के बाद दो घंटे करीब चली बैठक में एएमयू के कार्यवाहक उपकुलपति प्रो. अबरार हसन ने घोषणा की है कि गुरुवार और शुक्रवार को हुई घटनाओं और जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर एएमयू को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। एएमयू पीआरओ राहत अबरार के अनुसार, बारहवीं तक की कक्षाएं यथावत चलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+