हड़ताल जारी, बंद हुई बुकिंग

हड़ताल जारी, बंद हुई बुकिंग
आम तौर पर एयर इंडिया के 320 विमान रोज़ उड़ान भरते हैं. शनिवार को एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल का चौथा दिन है. एयर इंडिया के पायलटों और प्रबंधन के बीच गतिरोध बढ़ता जा रहा और उड़ानों के लिए बुकिंग बंद कर दी गई है.

जहां एक ओर एयर इंडिया प्रबंधन ने पायलटों पर अपना रुख और कड़ा कर दिया है वहीं पायलटों के हड़ताल पर बने रहने के कारण बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द हो रही हैं. माना जा रहा है कि 800 से ज़्यादा पायलटों के हड़ताल पर जाने के बाद एयर इंडिया की उड़ानें ठप्प हो गई हैं. मैनेजमैंट और पायलटों के बीच तनातनी के कारण हज़ारों की संख्या में यात्रियों को ख़ासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

एक अनुमान के मुताबिक एयर इंडिया को अब तक 26.5 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. शुक्रवार को एयर इंडिया प्रबंधन ने कहा था कि जो पायलट शुक्रवार शाम पांच बजे तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा. खबरों के मुताबिक अब तक नौ पायलटों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है.

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भी काम पर वापस लौटने के अदालत के आदेश की अवहेलना को लेकर पायलटों के ख़िलाफ़ अवमानना की कार्रवाई शुरु कर दी है. आगामी सोमवार को होने वाली सुनवाई के दौरान अगर इन पायलटों को दोषी पाया जाता है तो उन्हें छह महीने जेल की सज़ा हो सकती है. हालांकि सज़ा के बावजूद पायलट काम पर नहीं लौटे हैं.

हड़ताल पर जाने वाले पायलटों का आरोप है कि उन्हें एयर इंडिया के कर्मचारियों से कम तनख़्वाह दी जा रही है. वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस का एयर इंडिया के साथ हुए विलय से पहले ये पायलट इंडियन एयरलाइंस के कर्मचारी थे.

पायलट एयर इंडिया में कथित भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं. एयर इंडिया प्रबंधन हड़ताली पायलटों के संगठन 'इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन" यानी आईसीपीए की मान्यता रद्द कर चुका है. प्रबंधन ने कहा है कि वो अगले कुछ दिनों में पायलटों पर एस्मा लगा सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+