पायलटों की हड़ताल से आसमान छू रहा हवाई किराया

Air India
नई दिल्ली। एयर इंडिया के हड़ताली पायलटों की तीसरे दिन भी जारी हड़ताल ने यात्रियों को बेहल कर दिया है। एयर इंडिया के पायलटों की हड़ताल का फायदा उठाते हुए ज्यातर निजी विमानन कंपनियों ने अपना किराया लगभग दोगुना बढ़ा दिया है। दिल्ली-मुंबई के बीच का हवाई किराया जो कि ज्यादातर 3,000 से 4,000 बीच में रहता था बढ़कर 8,000 से 9,000 तक हो गया है।

दूसरी यूनियनों जैसे एटीसी गिल्ड, इंडियन पायलट्स गिल्ड और जेट एयरवेज पायलट यूनियन भी 'भारत कमर्शियल पायलट्स एसोशियएन' के समर्थन में उतर आई हैं। हड़ताली पायलटों और मैनेटमेंट के बीच बात बनती नहीं दिख रही जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किराये में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। कल दिल्ली हाई कोर्ट ने भी हड़ताली पायलटों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए उन्हें काम पर वापस लौटने का आदेश दिया था लेकिन पायलट अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं।

एयर इंडिया प्रबंधन ने अगले पांच की दिन की टिकटों की बुकिंग रद्द कर दी है। जिससे यात्रियों की भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री व्यालार रवि ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और कहाकि जबतक पायलट हड़ताल खत्म नहीं करते तब तक उनसे कोई बात नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+