मुजफ्फरनगर: मेहमान बने हैवान, की मां-बेटी की हत्या

पुलिस मामले को आपसी रंजिश मानकर हत्यारों की तलाश कररही है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। प्रदेश मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली बुढ़ाना के चंदहेडी रोड पर सवेरे एक हत्या हो गयी। हत्यारों ने क्षेत्र में रहने वाले मुर्शलिम की पत्नी शाहिस्ता (40) व उसकी पुत्री रूखसार (15) की उस वक्त हत्या कर दी जब दोनों सो रही थी। पुलिस के अनुसार हत्यारों ने धारदार हथियार का प्रयोग किया और महिला व पुत्र की गला काटकर हत्या कर दी।
हत्या के वक्त शाहिस्ता का पांच वर्षीय पुत्र उसी के पास सोया था उसे कुछ पता नहीं चल सका। मासूम सुहैल का कहना है कि रात को दो व्यक्ति उसके घर आए थे मां से बातचीत की और मां ने उन्हें सोने के लिए छत पर बिस्तर लगवा दिया था।
दोनों आदमी छत पर सोने चले गये। सवेरे जब वह सो कर उठा तो पता चला कि उसकी मां को किसी ने मार दिया। दोनों व्यक्तियों का भी घर पर कोई पता नहीं चला। पुलिस सुहैल से और जानकारियां लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि सुहैल उन लोगों को पहचान सकता है प्रयास होगा कि जो हुलिया सुहैल ने बताया उसके आधार पर लोगों की तलाश की जाए।












Click it and Unblock the Notifications