काले धन पर केंद्र को पड़ी सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि काला धन मामले में सरकारी जांच एजेंसियां इतनी लापरवाह कैसे हो सकती हैं। यह लापरवाही ही नहीं तो क्या कि अभी तक काले धन मामले में सिर्फ एक बड़ी मछली- हसन अली ही पकड़ में आयी है। बाकी की मछलियां अभी तक आज़ाद कैसे घूम रही हैं।
जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी और एसएस जिज्जर की बेंच ने कहा कि जांच एजेंसियों का ध्यान अभी तक सिर्फ हसन अली पर ही क्यों है। क्या उन्हें बाकियों को नहीं पकड़ना है। इतना सुस्त रवैया जांच को भटका सकता है। बेंच ने यह भी कहा कि सरकार को इस मामले में पूरी तरह शामिल होना पड़ेगा, नहीं तो हसन अली जैसे कई अन्य और भी आगे निकल जाएंगे और फिर उन्हें पकड़ना मुश्किल होगा।












Click it and Unblock the Notifications