प्रेम विवाह करने पर बेटी की नाक काटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह करने पर एक लड़की की नाक काटने के आरोप में उसके माता-पिता सहित 7 रिश्तेदारों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि कवर्धा जिले के रहमानकापा गांव से लड़की की नाक काटने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने 19 बताया कि वर्षीय ननकी बाई के अपने ही गांव के एक युवक नरेन्द्र से 19 अप्रैल को घर से भागकर शादी कर लेने से उसके परिजन काफी खफा थे। रायपुर में एक मंदिर में शादी करने के बाद दोनों 20 अप्रैल को गांव लौट आए।

पुलिस के मुताबिक, "गांव लौटने के बाद ननकी अपने पति नरेन्द्र के परिजनों के साथ रहने लगी थी।" उन्होंने बताया, "इसके बाद 19 वर्षीय लड़की के परिजनों ने पांच अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके ससुराल पर हमला कर दिया और ननकी को बाहर लाकर उसकी नाक काट ली।"

मलिक ने बताया कि हमले के समय ननकी की ससुराल में अधिकतर लोग घर से बाहर थे। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने ननकी के माता-पिता के साथ उसके पांच रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर किया। इनमें 3 महिलाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+