भूषण की 'घिनौनी तस्वीर' से घबराए अन्ना ने पल्ला झाड़ा
भ्रष्टाचार से छुटकारे के लिए आमरण अनशन करने वाले गांधीवादी अन्ना हजारे के लिए दिल्ली की ये राजनीति नई है और वह बेहद असमंजस में पड़ गए हैं। अब इस बात पर फिर से विचार कर रहे हैं कि भूषण पिता-पुत्र वाकई में पाक-साफ हैं या फिर ये उनकी गलतफहमी है।
शुरुआती तौर पर उन्होने भूषण पिता-पुत्र से पल्ला झाड़ते हुए कह दिया है कि भूषण परिवार के साथ उनकी जान-पहचान दिल्ली भर की है। भूषण पिता-पुत्र के बारे में वह व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते उन्होने भूषण पिता-पुत्र का नाम अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी के सुझाव पर समिति के लिए तय किया था।
दूसरी ओर समिति में शामिल कर्नाटक के लोकायुक्त संतोष हेगड़े और सूचना अधिकार कार्यकर्ता अब भी भूषण पिता-पुत्र के साथ खड़े हैं। संतोष हेगड़े ने उनके समर्थन में समिति से इस्तीफा देने की बात भी कह डाली है। ये तो तय है कि अन्ना हजारे के लिए ये परिस्थिति नई है और वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। जन लोकपाल विधेयक बनने से पहले ही कब्र में डाल दिए जाने की तैयारी हो रही है।













Click it and Unblock the Notifications