भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर सिक्किम से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से तलाशी एवं राहत अभियान में दिक्कत आ रही है। हालांकि इन हादसों में चीन का कोई हाथ होने की आशंका नहीं है, लेकिन चीन अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य तैयारी कर चुका है। ऐसे में लगातार भारतीय सेना के विमान या हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना की तैयारियों के बारे में चीन को गलत संदेश जरूर जा सकता है। मालूम हो कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर में दो दिन पूर्व एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना हो गया था जिसमें तकरीबन 17 लोगों के मरने की आशंका जताई गई थी।
मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल थे। उल्लेखनीय है कि पवनहंस कंपनी के इस हेलीकॉप्टर ने अपनी रुटीन फ्लाइट के तहत गुवाहाटी से तवांग के लिए उड़ान भरी थी। इस हेलीकॉप्टर में कुल 23 यात्री सवार थे, जिसमें 18 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे में सिर्फ छह लोगों का बचाया जा सका था।












Click it and Unblock the Notifications