आरक्षण की आग में झुलस सकता है लोकपाल विधेयक

Anna Hazare Movement
लखनऊ। जन लोकपाल विधेयक अभी बनना शुरू भी नहीं हुआ कि रानतैनिक दलों ने अपनी रोटियां सेंकना शुरू कर दी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले ने जन लोकपाल विधेयक का मसविदा तैयार करने के लिए गठित संयुक्त समिति में दलित तथा आदिवासी वर्ग के दो प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की मांग की है। वहीं उन्होंने अन्ना हजारे को योग गुरु बाबा रामदेव तथा फिल्मी सितारों द्वारा समर्थन देने पर सवाल उठाए हैं।

श्री आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी ने भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे की मुहिम का समर्थन किया है लेकिन उसकी मांग है कि बेईमानी के विरुद्ध जन लोकपाल विधेयक का मसविदा तैयार करने के लिए गठित संयुक्त समिति में दलित तथा आदिवासी वर्गों के दो प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समिति में इन तबकों के प्रतिनिधियों के शामिल होने से भविष्‍य में तैयार होने वाले मसविदे में इन दबे-कुचले वर्गों की समस्याओं के निदान को भी स्थान मिल सकेगा।

श्री आठवले ने कहा कि उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त समिति के अध्यक्ष प्रणव मुख्‍ार्जी और हजारे को पत्र लिख है। उन्होंने आरोप लगाया कि योग गुरु बाबा रामदेव के पास सबसे ज्यादा काला धन है। लिहाजा हजारे को उनका सहयोग और समर्थन नहीं लेना चाहिए वहीं उन्होंने फिल्मी कलाकारों को काम के बदले जो धन मिलता है, उसमें भी काफी मात्रा काले धन की होती है। इसलिए अगर हजारे भ्रष्‍टाचार को रोकना चाहते हैं तो उन्हें इन फिल्मी फनकारों का भी सहयोग नहीं लेना चाहिए।

आठवले ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए कहा कि ोर ने दिल्ली में अन्ना हजारे के अनशन मंच से संविधान को बदलने की बात कहकर संविधान रचयिता भीमराव अबेडकर का अपमान किया है। लिहाजा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानस ाा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की।

प्रदेश के दलितों पर अत्याचार बढऩे का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की मायावती सरकार को हर जिले में दलित अत्याचार मुक्त गांवों को 25 ला ा रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा करनी चाहिए। इससे हर गांव के निवासी अपने-अपने ग्राम में दलित उत्पीडऩ की घटनाएं रोकने के लिए प्रेरित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+