हरियाणा: पूरे गांव के सामने 2 विधवाओं की हत्या

Crime Against Women
भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले में बलात्कार के आरोप में अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए एक शख्स ने चचेरे भाई के साथ मिलकर 'सम्मान' के नाम पर परिवार की ही दो विधवा महिलाओं की हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव है लेकिन आरोपियों को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।

वारदात भिवानी जिले के रानिला गांव में रविवार रात की है। आरोपियों ने विधवा महिलाओं की हत्या करीब दर्जन भर महिलाओं सहित 200 ग्रामीणों के सामने की लेकिन कोई विधवा महिलाओं को बचाने नहीं आया। सब मूकदर्शक बने देखते रहे। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार को दी गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "मृतकों के शव यूं ही खुले में पड़े रहे। पुलिस के पहुंचने तक किसी ने भी उन्हें हाथ नहीं लगाया था।" मृत विधवा महिलाओं की पहचान सुमन (35) और शकुंतला (40) के रूप में की गई है। सुमन की 8 साल की एक बेटी है जबकि शकुंतला का 15 साल का बेटा है।

शकुंतला के भतीजे नरेश (23) ने चचेरे भाई सुभाष (24) के साथ मिलकर उन्हें लाठियों से बुरी तरह पीटा। भिवानी के पुलिस अधीक्षक ने बताया, "हमने आरोपियों के खिलाफ कानून के उल्लंघन और हत्या के मामले दर्ज किए हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को महिलाओं के चरित्र पर संदेह था। उन्होंने ग्रामीणों को भी धमकी दी थी कि यदि कोई उन्हें बचाने आता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।"

उन्होंने कहा, "हमने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नरेश पहले ही बलात्कार के मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराया जा चुका है। वह फिलहाल पेरोल पर था और 10 दिन पहले ही गांव पहुंचा था।" दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया और अपना आरोप स्वीकार किया। नरेश ने पुलिस से कहा, "हमने उन्हें अपने परिवार की छवि खराब करने और समुदाय को बदनाम करने के लिए मारा है। परिवार का सम्मान बचाने के लिए यह जरूरी हो गया था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+