सोनाली ने कहा, डाक्टर साहब अब मैं घर जाना चाहती हूं !

डाक्टरों ने सोनाली की मानसिक हालत में पहले से सुधार आने की बात कही है। डाक्टरों ने बताया कि सोनाली अब बोल भी रही है। उन्होंने बताया कि गुड मार्निंग बोलने पर सोनाली जबाब भी दे रही है मगर उसकी कमजोरी वैसी ही बनी हुई है जो चिंता का विषय हो सकता है। कमजोरी को देखते हुए उन्हें लिक्विड के साथ अब सॉफ्ट डाइट दी जा रही है।
डाक्टरों ने बताया कि सोनाली उनका वजन छोटे बच्चे की तरह 30 किलो से भी कम है जो 60 से 65 किलो होना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ सोनाली की हालत के बारे में जानने के लियसे पूरे देश भर से फोन आ रहे हैं। कई लोगों ने आर्थिक मदद की भी पेशकश की। मुंबई से सोनिया नाम की युवती ने अस्पताल में कॉल कर सोनाली से बातचीत कराने को कहा। सोनाली की हालत का हवाला देकर अस्पताल ने बातचीत कराने से मना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications