जन लोकपाल विधेयक: पहली बैठक शुरू, अन्ना सहित सभी पहुंचे

ड्राफ्टिंग पैनल की पहली बैठक शनिवार को नई दिल्ली में शुरू हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए जन लोकपाल विधेयक की मांग उठाने वाले और आमरण अनषन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं। उनके अलावा पैनल में शामिल जन प्रतिनिधि शांति भूषण, प्रशांत भूषण, अरविंद केजरीवाल और न्यायाधीश संतोष हेगड़े शामिल हो रहे हैं।
दूसरी ओर सकार की ओर से पैनल में शामिल हो रहे सदस्यों में शरद पवार के अलावा सभी पूर्व घोषित सदस्य हैं। शरद पवार की जगह पर कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद को शामिल किया गया है। इसके अलावा पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, प्रणब मुखर्जी और वीरप्पा मोइली इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications