गाजियाबाद: चचेरी बहन के प्‍यार में अंधे भाई ने गवांया हाथ

Uttar Pradesh
गाजियाबाद। उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने भाई बहन के पवित्र रिश्‍ते पर झीटें उछाल दिया। अपनी ताऊ की बेटी के प्‍यार में एक भाई इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपना हाथ गवां दिया। परिवार वालों ने जब इस बात का विरोध किया तो युवक ने चलती ट्रेन के नीचे अपना हाथ दे दिया। हाथ कट जाने के बाद उसे सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत स्थिर बताया जा रहा है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार युवक का नाम बनवारी लाल है और उसकी उम्र 25 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि गौतम मूल रूप बुलंदशहर का रहने वाला है। गौतम अपने ताऊ की लड़की के प्‍यार में पागल हो गया और आये दिन घर पर उससे शादी की जिद किया करता था। इस बात को लेकर परिवार वाले अक्सर ही उसका विरोध किया करते थे।

सोमवार को भी इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ। विवाद के बाद गौतम गुस्‍से में आकर वह घर से बाहर चला गया और देर रात तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे अपना दाहिना हाथ दे दिया। बुरी तरह से जख्‍मी होने के बाद उसे सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्‍टरों को उसका हाथ काटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+