Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में मणिपुरी भाई-बहन की बुरी तरह पिटाई

Delhi Map
नई दिल्ली। दिल्ली में उत्तर पूर्व के छात्र-छात्राओं के साथ भेद-भाव की खबरें अकसर ही सामने आती हैं। ताजा मामला दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका इलाके का है जहां किराए के मकान में रहने वाले मणिपुर के भाई बहन की उनके मकान मालिक ने बुरी तरह से पिटाई कर दी। ये घटना मंगलवार देर रात की है।

दोनों भाई बहन को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुरी तरह से पीटे गए युवक की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि युवती को भी सिर और चेहरे पर बहुत चोटें आई हैं। ये घटना मंगलवार रात को उस समय हुई जब मुनीरका के बाबूलाल चौक में किराए का मकान लेकर रहने इन भाई बहन का अपने मकान मालिक से इस बात पर झगड़ा हो गया जब युवक ने मकान मालिक से शिकायत की उनके कमरे की खिड़की से कोई बड़ी देर से घूर रहा है।

इसके बाद मकान मालिक तुलसी राम और उसे बेटे ने पड़ोसियों के साथ मिलकर बल्ले और अन्य चीजों से दोनों को बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने हालांकि पीड़ित भाई बहनों के बयान दर्ज कर लिए हैं लेकिन इस मामले में अभी कोई कार्यवाई नहीं की है। गौरतलब है कि दक्षिणी दिल्ली के मुनीरका इलाके में उत्तर पूर्व के सैकड़ों छात्र छात्राएं रहते हैं और इससे पहले भी इसी इलाके से में क्षेत्रीय भेदभाव की बहुत सारी घटनाएं सामने आई हैं लेकिन पुलिस इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में नाकाम रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+