दोस्त ने दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े किये, गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश्ा के वाराणसी जिले का रहने वाला संजय पटेल (28) फरवरी को अपने दोस्त लक्ष्मण पटेल के पास मनाली आया था। संजय और लक्ष्मण दोनों कपड़ों की फेरी लगाने का काम करते थे और वहां के मॉडल टाउन इलाके में रहते थे। 3 मार्च को मामूली से रकम को लेकर दोनों में विवाद हो गया और लक्ष्मण (18) ने संजय का कत्ल कर दिया। लक्ष्मण ने शव को 6 दिनों तक कमरे में ही रखा। उसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की सोची और हैवान का रूप धारण कर लिया। लक्ष्मण ने शव के तीन टुकड़े कर दिए। संजय के पैर और हाथ को उसने मनाली के पास फेंक दिया जबकि धड़ को पॉलीथिन में पैक कर बस में लेकर बिलासपुर पहुंचा वहां फेंक दिया।
शव को ठिकाने लगाने के बाद वह वापस उत्तर प्रदेश आ गया। संजय ने मरने से पहले अपने मामा को फोन करके बताया था कि वह दो चार दिनों में घर वापस आएगा और लक्ष्मण भी उसके साथ होगा। जब संजय घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को शक हुआ। उन लोगों ने उसके मोबाइल फोन से संपर्क करना चाहा मगर उसका फोन बंद था। परिजनों इस बावत पुलिस से शिकायत की। पुलिस संजय की तलाश के लिये लक्ष्मण को लेकर मनाली गई और कडाई से पूछताछ पर सारा मामला सामने आ गया। पुलिस ने लक्ष्मण के बताए जगह से संजय के शव के टुकड़े बरामद कर लिये है।












Click it and Unblock the Notifications