राजकीय धन की लूटपाट में जुटी है माया सरकार: भाजपा

लखनऊ। राजकीय धन की लूटपाट के चलते ही राजधानी में सीएमओ की हत्या की गयी। सीएमओ के परिजनों समेत सभी विपक्षी दल हत्याकाण्ड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार इससे इनकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश सरकार पर राजकोष लूटने का आरोप लगाया।

श्री शाही का कहना है कि राज्य सरकार लूट-खसोट की नीति पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएमओ हत्याकाण्ड के तार सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े हैं शायद यही कारण है कि सरकार सीबीआई जांच को तैयार नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से लखनऊ के दो सीएमओ की हत्या एवं स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की कर रही है।

पार्टी अपनी मांग पर कायम है परन्तु सरकार सीबीआई जांच को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा मानती है कि यदि सीबीआई जांच होगी तो सरकार के कई काले कारनामे उजागर हो जाएंगे। उन्होंने गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई नियुक्तियों पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए और कि नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं जिसकी वजह से संविदा पर नियुक्त हुए कर्मियों में भय व्याप्त है।

उन्होंने पुलिस द्वारा औरैया के अधार गांव में किए गए ताण्डव की चर्चा की। श्री शाही ने कहा कि यह पुलिस उत्पीडऩ की इन्तेहा थी जब आधी रात को सम्‍मन तामील कराने गयी पुलिस टीम ने आरोपी का घर न पता चल पाने पर गांव में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई तो की ही साथ ही झोपडिय़ों में आग लगा दी। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बक्‍शा गया। पुलिस ने फोर्स बुलाकर गांव में आगजनी की मुरादाबाद पीएसी में तैनात सिपाही सहित एक दर्जन गांव वालों को पकड़कर पीटते हुए थाने में ले गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+