जयपुर: पार्सल से बरामद युवती के शव की अबतक शिनाख्त नहीं

दिल्ली पुलिस दम्पत्ति को लेकर अजमेर के किशनगढ़ गई है। परिवार के मुताबिक उनकी बेटी पिछले माह से लापता है, जिस बाबत उन्होंने जालंधर में उसकी गुमशुदगी की रिपार्ट भी दर्ज कराई है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिये राजस्थान पुलिस दिल्ली पहुंच कर लाहौरी गेट थना पुलिस के साथ मिलकर मिलाप ट्रासंपोर्ट कंपनी से पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि यह पार्सल इसी ट्रांसपोर्ट से बुक कराया गया था। पुलिस ने बुकिंग रजिस्टर को भी गहनता से खंगाला मगर उसे कोई सुराग नहीं मिलस।
रजिस्टर में भेजने वाले का नाम केवल एम लिखा है। पुलिस की जांच अब कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे पर टिकी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी वीडियो देखने पर एक ट्रक सामने आया है और कुछ साफ नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि ट्रक से एक बड़े बक्शे को नीचे उतारा गया और फिर उसे रिक्शे पर लादकर अंदर ले जाया गया। हालांकि यह फुटेज साफ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications