कुट्टू का आटा बना प्रशासन का सिरदर्द, छापेमारी तेज, 1 गिरफ्तार

कुट्टू के आतंक से आतंकित जनता के शोर मचाने से हरकत में आये स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया तथा बीमार लोगों से मुलाकात की वहीं खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावाट की रोकथाम हेतु खाद्य निरीक्षकों ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में छापेमारी की है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में छापेमारी हुई है. पुलिस ने गाजियाबाद से कुट्टू आटे के थोक व्यापारी ओमप्रकाश धमीजा को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि नवरात्र के अवसर पर कई लोगों ने कुट्टू के आटे की पूरियां खायीं।
नवरात्र में व्रत रखने उपरान्त लोगों ने जिस आटे का प्रयोग किया वह विषाक्त था। विशाक्त आटे की पूरी खाने से बुलंदशहर के दरियापुर, टांडा, यमुनापुरम, देवीपुर और दोसपुर इलाके में 34 लोग बीमार हुए। बीमार लोगों को तत्काल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि खाद्य निरीक्षक को उस दुकान से नमूना लेने को कहा गया है जहां से आटा खरीदा गया है। लोगों की शिकायत पर खाद्य निरीक्षक ने दुकान से आटे के नमूने ले दिए।
खाद्य विभाग को घटना की जानकारी दी गयी जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्देशित किया कि प्रदेश स्तर पर दुकानों पर छापे मारे जाएं। प्रशासन का आदेश मिलते ही पूरे प्रदेश में छापेमारी शुरू हो गयी। 9 जिलों में चले सघन छापेमारी अभियान में कई कुन्तल कुट्टू का आटा जब्त किया गया। गाजियाबाद के दादरी क्षेत्र में किचन ब्रांड कुटू के आटे की फैक्ट्री को सीज करते हुए फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
खाद्य निरीक्षकों के निशाने पर रहे किचन ब्रांड कुट्टू के आटे के पैकेटों को बड़ी संख्या में जब्त किया गया जिसमें बुलन्दशहर में 1390 पैकेट पकड़े गए। छापेमारी में बरेली, मेरठ, बागपत, गोरखपुर, फैजाबाद, बिजनौर, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी व मुरादाबाद समेत कई स्थानों पर आटे, हल्दी पाउडर, बेसन, मक्के के आटे व मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications