छत्तीसगढ़: जमीनी विवाद में पड़ोसियों ने महिला को जिंदा जलाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लोरमी थाने के अंतर्गत आने वाले धोबघट्टी ग्राम की है। पुलिस की मानें तो भाईराम कश्यप व पड़ोस में रहने वाले महेत्तर कश्यप के परिवार के बीच पिछले कई महीने से विवाद चल रहा था। पिछले महीने भाई राम ने विवादित क्षेत्र में दीवार उठवा दी थी, जिसके चलते इनके बीच पुन: विवाद हुआ था। आज सुबह 3 बजे जब भाई राम कश्यप की पत्नी विमला कश्यप सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गई थी तब पड़ोसी महेत्तर कश्यप चमेली कश्यप, रमेश कश्यप व दिनेश कश्यप ने विमला को पकड़कर मिट्टी तेल डाल दिया व आग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलते ही बिमला के परिवार वाले फौरन मौके पर पहुंच गये और आनन-फानन में उसे इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस को दिए बयान के दौरान पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी देते हुए मामले को स्पष्ट कर दिया। वहीं उपचार के उसकी मौत भी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications