शादी से इंकार किया तो ब्वॉयफ्रेंड के भाई की हत्या कर दी

एक दिन दीपक के सामने जब उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो दीपक ने उसे मना कर दिया। इस बात को लेकर युवती भड़क उठी और वहां से चली गई। मगर प्यार में पागल युवती ने किशोर को सबक सिखाने की मन में ठान ली। बुधवार को युवती ने दीपक के 6 वर्षीय मासूम भाई सूरज का अपहरण कर लिया। युवती ने पहले तो सूरज को खुब प्यार किया और फिर बाद में उसे ले जाकर रामकुईं अखाड़े के पास गहरे गटर में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को गटर से सूरज का शव बरामद कर लिया है और युवती ने घटना करने की बात को भी स्वीकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
