अवैध संबंधों के चलते सेना के जवान ने पत्‍नी की हत्‍या की

Haryana Police
गुडगांव। पुलिस अंकल, पापा ने मम्मी को गला दबाकर मार डाला। यह किसी हिंदी फिल्म का डॉयलाग नहीं है बल्कि उस असली घटना के संवाद है जिसे चार साल के बच्चे ने तोतली जुबां से अपने पिता द्वारा मां को मार देने के बाद पुलिस को अपने बयान में बताए। हरियाणा के गुडग़ांव शहर के पॉश एरिया सुशांत लोक एस्टेट में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने अवैध संबंधो के चलते हुए तकरार के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

सोमवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मूलरूप से हरियाणा का नारनौल निवासी 35 वर्षीय हरिप्रकाश सेना में है। वह सुशांत लोक एस्टेट के ईडब्यूएस के फ्लैट नंबर 325 में किराए पर रहता है। उसके साथ 4 साल का बेटा और 30 वर्षीय पत्नी मोनिका रहती थी। हरिप्रकाश इन दिनों पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है। वह पिछले सप्ताह छुट्टी पर घर आया था।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात उसका अपनी पत्नी मोनिका से झगड़ा हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पति-पत्नी एक दूसरे पर शक करते थे। कई दिनों से इसी बात को लेकर लड़ाई चल रही थी।

सोमवार रात बातचीत बढ़ जाने पर हरिप्रकाश ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह वह दरवाजा खुला छोड़कर फरार हो गया। सुबह बच्चा उठा तो बाहर निकला इसके बाद पड़ोसियों को इसकी जानकारी मिली। उनकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के 4 साल के बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+