गुड़गांव। दिल्ली के पास के शहर गुड़गांव में गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक, एक मैक्सी कैब पर पलट गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ट्रक ने संतुलन खो दिया और डिवाइडर से जा टकराया। उसके बाद वह विपरीत दिशा से आ रही एक मैक्सी कैब पर पलट गया। कैब में 15 लोग सवार थे जो सोहना से गुड़गांव जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना सोहना में सुबह आठ बजे हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को निकट के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां सात को मृत घोषित कर दिया गया। शवों को पोटमार्टम के लिए भेजा गया है।