दिल्ली: लापता चारों छात्राएं हरिद्वार से बरामद, एक गिरफ्तार
दिल्ली।
मयूर विहार स्थित एक सरकारी स्कूल से रहस्यमय ढंग से लापता हुई चारों छात्राओं को हरिद्वार से बरामद कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम सभी छात्राओं को लेकर शनिवार की देर रात दिल्ली पहुंची। पुलिस ने चारों छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया है। गौरतलब है कि चारों छात्राएं गुरूवार को पेपर देने के बाद से लापता हो गई थी। id="toptextpromo"> पुलिस का कहना है कि गायब हुईं चारों छात्राएं त्रिलोकपुरी की रहने वाली हैं। वे मयूर विहार पॉकेट-4 स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती हैं। गुरुवार को उनका हिन्दी का पेपर था। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम पांच बजे खत्म हो गई। उसके बाद चारों छात्राएं स्कूल से निकलीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। इसपर उनके परिजनों ने उनके गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवाया। जांच में पता चला है कि लडकियों को भगाने का आरोपी युवक सरब एक टैक्सी चलाता है। सरब इन लडकियों के पडोस में रहता था अब कहीं और रहता है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'> इस युवक ने चारों लडकियों को एक रेस्टोरेंट में खाना भी खिलाया। हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली पुलिस को शनिवार को बताया कि चार लडकियां स्कूल की ड्रेस में घूम रही थी। जिन्हें थाने में लाकर पूछताछ की। लडकियों ने बताया कि वह दिल्ली से यहां आई है। उनके साथ एक ट्रैक्सी ड्राइवर भी है। पुलिस ने टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।











Click it and Unblock the Notifications