शुंगलू समिति: लोकसभा में बिफरी भाजपा, किया वॉकआउट

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदन अब मात्र हंगामे और शोर-शराबे जैसे कॉफी हाउस में तब्दील होते जा रहे हैं। देश की दोनों प्रमुख राष्ट्रीय पार्टियां गंभार मुद्दों को लेकर भी ऐसी हरकतें करती हैं कि बड़-बड़ी घटनाएं भी अब आए दिन की बात हो गई हैं। कुक्रवार को बजट सत्र के आखिरी दिन शुंगलू समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर भाजपा के सदस्यों ने जम कर रोष प्रकट किया और बाद में वॉकआउट भी कर गए।

भाजपा सदस्यों ने रिपोर्ट को सदन में पेश कर चर्चा कराने की मांग की लेकिन सरकार ने हमेशा की तरह विरोधी रुख दिखाते हुए विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया गया। इसके बाद भाजपा सदस्यों ने नारे लगाते हुए लोकसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा सरकार ने अभी तक रिपोर्ट देखी नहीं है।

बंसल के इस जवाब से विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज बिफर पड़ीं और उन्होने कहा कि किसी भी मुद्दे पर विपक्ष की आशंकाओं को दूर करने के लिए सरकार बाध्य है। लेकिन विपक्षी सदस्य बंसल के इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और वे लगातार नारेबाजी करते रहे। बाद में संसद के दोनों सदन बजट सत्र के आखिरी दिन अनिश्चित काल के लिए बंद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+