बिहार के विकास से अछूते नहीं रह सके बिल गेट्स

बिहार के दौरे पर आए गेट्स ने विकास की बयार हर जगह देखी और इससे अछूते नहीं रह सके। गेट्स अपनी पत्नी के साथ नीम के पेड़ की चांव में बैठ कर लोगों से देर तक उनके बच्चों और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर बात करते रहे। बिहार में मुसहर जाति की महिलाओं की साक्षरता दर 15 प्रतिशत से भी कम है।
बिहार के सम्भ्रांत समझे जाने वाले लोग या अधिकारी भी मुसहर गांव में जाकर नहीं बैठते ऐसे में गेट्स का वहां जाना यहां के लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनके इस उदार व्यवहार से बिहार के लोग उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। वहां दूसरी ओर गेट्स का बार-बार बिहार आने को वहां के अर्थसास्त्री एक शुभ संकेत मान रहे हैं। उन्हे उम्मीद है कि गेट्स बिहार के विकास में खुद भी शरीक हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications