देसी नहीं विदेशी मुसलमानों से बैर हैं मुझे : बाल ठाकरे

मुंबई। शिव सेना सुप्रीमों बाबा साहब ठाकरे जो ना करें वो कम ही है, आये दिन वो कुछ ना कुछ हंगामा करते ही रहते हैं अपने बयानों के जरिये। ताजे मामाले उन्होंने सत्तासीन कांग्रेस और देश के मुसलमानों पर अपने बयान से नयी बहस छोड़ दी है। बाला साहब ठाकरे का कहना है कि उन्होंने कभी भारत के मुसलमानों से बैर नहीं किया और ना ही उनका विरोध। उनका विरोध देश के बाहर के मुसलमानों को लेकर हैं।

अपनी पार्टी के मुख्यपृष्ठ सामना के साक्षात्कार के दौरान उन्होंने ये बातें कही है। ठाकरे ने कहा कि मुझे उन मुसलमानों से कोई शिकायत नहीं है जो पीढ़ी दर पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। मेरी शिकायत उनसे है जो देश में घुस आए हैं। उन्हें देश से बाहर किया जाना चाहिए। दरअसल, ठाकरे पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए मुसलमानों का जिक्र कर रहे थे।

इससे पहले बाल ठाकरे ने यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था जिस पर कांग्रेस विधान परिषद ने आज कड़ी आपत्ति जताई। उच्च सदन में हुसैन दलवई ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि ठाकरे ने सोनिया के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है। दलवई ने कहा, सोनिया देश की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक की नेता हैं। वह संप्रग अध्यक्ष हैं और फोब्र्स पत्रिका ने उन्हें दुनिया की दस सर्वाधिक प्रभावशाली हस्तियों में रखा है। उन्होंने कहा कि सोनिया का अपमान हर महिला का अपमान है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+