जापान: न्यूक्लियर प्लांट की स्थिति में सुधार, रेडिएशन का खतरा गहराया
टोक्यो | भूकंप और सुनामी से तबाह जापान के फुकुशीमा स्थित परमाणु संयंत्र की शोचनीय हालत में कुछ सुधार आया है। वहां के रिएक्टर नंबर 5 और 6 में बिजली आपूर्ति बहाल होने से वहां के दबाव पर कुछ हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। परमाणु धमाके से अपने देश को नेस्तेनाबूत होने से बचाने के लिए जापानी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों का दल लगातार काम कर रहा है। जापान के इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन (एप्को) का स्टाफ जान लड़ा कर रात-दिन प्रयास कर रहा है कि विकरण का खतरा कम से कम कर सके।
जापान में परमाणु संयंत्र के पिघलने का खतरा तो कुछ कम हुआ है लेकिन अब तक हो चुके परमाणु धमाकों द्वारा फैले रेडिएशन का असर अब जापान के नागरिकों और आम जीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। हालांकि जापानी सरकार ने पूरे देश में इस रेडिएशन को फैलने से रोकने लिए फुकुशीमा से खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बंद कर दी है। वहां से पालक और दूध को मंगाया जाना बंद कर दिया गया है क्योंकि फुकुशीमा के खाद्य पदार्थों पर रेडिएशन का स्तर काफी बढ़ा हुआ नोटिस किया गया है। उल्लेखनीय है कि जापान में बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं और स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है।













Click it and Unblock the Notifications