जापान: किसी भी समय फट सकता है पूरा परमाणु संयंत्र

Japan Tsunami
टोक्यो | जापान के फुकुशीमा शहर के दायची परमाणु संयंत्र में 11 न्यूक्लियर रिएक्टर स्थित हैं। मंगलवार को इस परमाणु संयंत्र की हालत और खराब हो गई है। इससे पहले आज सुबह इस पलांट पर रिएक्टर 2 और 4 पूरी तरह से फट चुके हैं और वहां आग लग गई है। जापान में वह भयावह घड़ी नजदीक आ पहुंची है जब पूरा का पूरा परमाणु संयंत्र फटने वाला है और जापानी अधिकारियों ने अब इसे नियंत्रित कर पाने में अपनी हार मान ली है।

जापान के इस शहर में विकिरण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इस समय विकिरण का स्तर सामान्य स्तर से 9 गुना अधिक हो गया है। अब यह उस स्तर पर पहुंच चुका है कि यह मानव स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। यह शहर जापान की राजधानी टोक्यो से 250 किलोमीटर दूर है।

राजधानी टोक्यो में भी कुछ ऐसे रेडियोतत्व पाए गए हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। जापानी प्रधानमंत्री ने फुकुशीमा पॉवर प्लांट के 20 किलोमीटर के क्षेत्र को लोगों से तुरंत छोड़ने को कहा है। इसके अलावा फुकुशीमा के 30 किलोमीटर रेडियस में नो फेलाई जोन की घोषणा भी कर दी गई है।

जापानी अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र की परमाणु नियंत्रण टीम से मदद मांगी है। अब तक विभिन्न देशों रूस और फ्रांस के बचाव दल और जांच टीमें जापान पहुंच चुके हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की ओर से कोई मानवीय मदद की जानकारी नहीं है। अमेरिका जापान के हालात पर लगातार निगाह रख रहा है लेकिन वहां से भी कोई मानवीय मदद अब तक जापान को नहीं मिली है। अमेरिकी विशेषज्ञ जरूर जापा न के वैज्ञानिकों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हे परमाणु संयंत्र पर नियंत्रण करने के सुझाव दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+