उत्तर प्रदेश : डाक्टर की हत्या के बाद मेरठ में डाक्टरों की हड़ताल
मेरठ। मेऱठ में डाक्टर की हत्या के बाद आम आदमी और डाक्टरों का गुस्सा भड़का उठा है, हत्यारे का पता ना लग पाने की वजह से मेरठ के डाक्टरों ने हड़ताल कर दी है। गौरतलब है कि यहां बीती रात शहर के जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक हरपाल सिंह (50) की शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में उनके सरकारी आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मेडिकल थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि सिंह देर रात टहलने के लिए निकले थे। टहलते हुए जैसे ही पड़ोस में अपर पुलिस महानिदेशक के आवास के निकट पहुंचे कार में सवार लोग उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौके से फरार हो गये।
कैंतुरा ने कहा कि गोलियां सिंह के पीठ और गले में लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
क्लिक करें : लखनऊ में 24 घंटे के भीतर तीन कत्ल
कैंतुरा ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि हमला किन लोगों ने किस मकसद से किया। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश कर रही हैं। पुलिस को मौके से .32 बोर के तीन खोखे और एक बुलेट बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक सिंह बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे।













Click it and Unblock the Notifications