इंदौर और भोपाल मेट्रो रेल का सर्वे बहुत जल्द...
भोपाल । दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमाअरसी) भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए पूर्व-व्यवहार्यता सर्वेक्षण इसी महीने शुरू करेगी| सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुदृढ बनाने के लिए इंदौर एवम भोपाल मे मेट्रो रेल परियोजना शुरु की जानी है । शहरी विकास मंत्री बाबूलाल गौर ने इस सम्बन्ध मे दिल्ली मेट्रो रेल निगम प्रबंध निदेशक को पूर्व-व्यवहार्यता सर्वेक्षण शुरू करने का आग्रह किया है। इस बाबद मध्य प्रदेश सरकार दिल्ली मेट्रो रेल निगम को 55.10 लाख रुपये अग्रिम भुगतान कर चुकी है।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011 का पेज
अक्टूबर महीने क अंत तक यह सर्वेक्षण पूरा कर लिया जायेगा ,जिसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम मध्यप्रदेश सरकार को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौपेगी , जिसे मध्यप्रदेश सरकार ,केंद्रीय सरकार को इस योजना की स्वीकृति के लिए भेजेगी केंद्रीय सरकार की अनुमति मिलने क बाद अगर सब सुचारू चलता है तो यह परियोजना 2012 तक पूरी हो जाना चाहिए , जिससे इन शहरों मे सार्वजनिक परिवहन अच्छा होने की उम्मीद है।
यह उल्लेखनीय है की एक समझौता दिल्ली मेट्रो रेल निगम और मध्य प्रदेश सरकार के बीच हुआ है जिसमे हर एक शहर के सर्वेक्षण के लिए 55.10 लाख रुपये दिए जायेंगे। इसमें से 55.10 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया जा चूका है बाकि का भुगतान सर्वेक्षण बाद किया जायेगा।













Click it and Unblock the Notifications