लोकमान्‍य तिलक टर्मिनस एक्‍सप्रेस में लुटेरों ने बोला धावा

Madhya Pradesh
खंडवा। शनिवार की देर रात बदमाशों ने ट्रेन में घुसकर जमकर ताण्‍डव मचाया। बदमाशों ने यात्रियों से चाकू के बल पर लाखों रूपये कीमत के सामान और नगदी लूट कर ट्रेन पर पथराव करते हुए फरार हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और मुकदमा पजीकृत कर लिया।
चलती ट्रेन में लूट की यह सनसनीखेज वारदात मध्‍यप्रदेश के खंड़वा जिले में हुई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 1.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ सुपर एक्सप्रेस (12107) में बदमाशों ने धावा बोल दिया। वारदात खंडवा जंक्शन से तलवड़िया स्टेशन के बीच में हुई।

बदमाशों ने ट्रेन के एस-5, एस-6 और एस-7 कोच में सवार यात्रियों को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने ट्रेन में सवार अनीस बानो सहित तीन महिलाओं का पर्स लूट लिया। एक महिला ने अपना पर्स देने से मना किया तो लुटेरों ने उसे चाकू मार दी और पर्स छीन कर फरार हो गये। भागते-भागते बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव भी किया, जिसमें मुंबई निवासी दाउद सिराज के सिर में चोट लगी। यात्रियों की मानें तो लुटेरों की संख्‍या लगभग एक दर्जन थी और सभी धारदार हथिहार से लैस थे।

रविवार सुबह लूट की सूचना मिलने पर एसपी श्री आरके शिवहरे (खंडवा ) घटनास्थल का मुआयना करने पहुचे। इसके साथ ही रेल एसपी भोपाल आईपी अरजरिया भी जीआरपी व आरपीएफ टीम ने शाम पांच बजे घटनास्थल का मुआयना किया और कर्मचारियों से जानकारी ली। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएस चौहान, थाना प्रभारी जीआरपी, इटारसी ने बजाया कि घटना की सूचना मिलते के बाद ट्रेन को इटारसी स्टेशन पर रुकवाया गया था। बदमाशों ने हथियार की नोंक पर 2 लाख 99 हजार रुपए यात्रियों से लूटे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+