पाकिस्तानी तत्वों से प्रेरित होकर हुई साध्वी की गिरफ़्तारी: तोगड़िया

उन्होंने कहा की प्रशासनिक तंत्र में कुछ पाकिस्तानी तत्व है जो ये काम कर रहे है। जब पत्रकारों ने उनसे हत्याकांड के बारे में पूछा तो तोगड़िया ने तत्काल कहा की दोनों, साध्वी प्रज्ञा और स्वामी असीमानंद निर्दोष है। यह किसी पाकिस्तानी तत्व की चाल है, जो हिन्दू समाज की छवि ख़राब करना चाहता है। समझौता एक्सप्रेस विस्फोट सहित कुछ अन्य बम धमाको के आरोपी सुनील जोशी की हत्या मध्य प्रदेश के देवास जिले में दिसंबर 2007 में कर दी गयी थी।
कहा जा रहा था कि सुनील जोशी आत्मसमर्पण करने की तयारी कर रहा था जो की साध्वी को नागवार गुजरी। मध्य प्रदेश पुलिस ने 25 फरवरी को साध्वी को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। तोगड़िया ने गोधरा काण्ड के 11 आरोपियों को फांसी की सजा पर भी असंतोष जताया और कहा की सभी 14 आरोपियों को यहाँ सजा मिलनी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications