दिल्‍ली: प्रेमी ने की 'टैटू गर्ल' नीतू की हत्‍या

neetu solanki
नई दिल्‍ली। 'टैटू गर्ल' के नाम से मशहूर हुई युवती, जिसका शव हाल ही में नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के बाहर मिला था, की हत्‍या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृत युवती का नाम नीतू सोलंकी था। घर वालों से अलग लिव-इन रिलेशन में रह रही नीतू की हत्या उसके ही प्रेमी राजू गहलौत ने की थी। राजू अभी फरार है।

हालांकि क्राइम ब्रांच ने राजू की मदद करने के आरोप में उसके करीबी रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। इंडियन एयरलाइंस में क्रू मेंबर राजू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि 11 फरवरी को सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ कार लेन में एक बैग से युवती का शव बरामद हुआ था। युवती के हाथ व पैर बंधे हुए थे तथा गले व हाथों पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। युवती के शरीर पर टैटू गुदा हुआ था। लम्‍ब समय तक
जब शव की शिनाख्‍त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करवा दिया था।

घटना के लगभग 13 दिन बाद को करतार सिंह ने फोटो के आधार पर युवती की पहचान अपनी बेटी नीतू सोलंकी के रूप में की। उन्‍होंने बताया कि नीतू डीयू से स्नातक के बाद एलएलबी किया था। नीतू के पिता ने बताया कि उन्हें काफी सालों बाद उन्‍हें पता चला कि नीतू नवादा निवासी राजू गहलौत के साथ रह रही है। यह बात भी सामने आई कि नीतू के संपर्क इससे पहले कई अन्य लड़कों से भी थे। इस आधार पर क्राइम ब्रांच ने जांच आगे बढ़ाई।

नीतू के विभिन्न दोस्तों से पूछताछ हुई। राजू गहलौत की तलाश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच पता चला कि राजू व नीतू आश्रम हरि नगर स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। राजू यहां संदीप कुमार पाल के नाम से रह रहा था। क्राइम टीम को मौके पर भेजकर
कमरे से सैंपल एकत्र किए गए। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि राजू ने फाइनेंस कराई गई अपनी कार बेच दी थी। पुलिस ने राजू के रिश्‍तेदार नांगलोई निवासी नवीन शौकीन को हिरासत में लिया है।

नवीन ने खुलासा किया कि 11 फरवरी को सुबह पांच बजे राजू ने उसे फोन कर नीतू की हत्या की बात बताई थी। राजू ने नीतू सोलंकी का शव ठिकाने लगाने के लिए उससे गाड़ी भी मांगी थी। लेकिन किसी वजह से वह गाड़ी लेकर नहीं पहुंच पाया। इसके बाद राजू ने रेडिया टैक्सी मंगाने की भी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद वह शव को एयरबैग में डालकर किसी वाहन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच पार्किंग एरिया में शव को छोड़कर फरार हो गया।

13 फरवरी को राजू नवीन के यहां पहुंचा था जहां वह 14 फरवरी को भी रहा। दोबारा वह 20 फरवरी
को नवीन के यहां गया और 25 फरवरी तक उसके यहां ही रुका। इस दौरान नवीन ने उसकी हर प्रकार से सहायता की। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया। नवीन ने बताया कि राजू व नीतू में अक्सर मारपीट व झगड़ा होता रहता था। हत्या की यही वजह हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+