बदत्तमीज है मुंबई पुलिस: आशा भोसले

आशा ने यह तीखी टिप्पणी यशवंतराव चह्वाण महाराष्ट्र विश्वविद्यालय (वाईएमसीओयू) में की। यहां आयोजित समारोह में आशा को डी.लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया। उपाधि ग्रहण के बाद दिए अपने भाषण में आशा ने अचानक यह कहते हुए मुंबई पुलिस पर हमला बोल दिया कि उसे आम नागरिकों से बात करने की तमीज नहीं है और मुंबई पुलिस असभ्य है।
आशा ने कहाकि उन्होंने मुंबई की सड़कों और ट्रैफिक सिग्नलों पर पुलिसकर्मियों को अक्सर बुरी तरह से पेश आते हुए देखा है। आशा ने कहा, "मुंबई पुलिस को यही सिखाने की जरूरत है कि आम लोगों के साथ कैसे शालीन और सभ्य तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications