लड़की की गुमशुदगी के लिए राहुल गांधी को नोटिस

राहुल गांधी पर एक महिला और उसके परिवार को गायब करवाने का आरोप है। इस महिला के लापता होने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को नोटिस जारी किया। कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह महिला और उसका परिवार 13 दिसम्बर 2006 से लापता है।
राहुल गांधी पर आरोप है कि यह महिला और उसका परिवार उस तिथि को राहुल गांधी से उनके संसदीय निर्वाचन में मिला था। महिला के परिवार की तरफ से याचिका दायर करने वाले मध्य प्रदेश के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और उनके पांच 'विदेशी मित्रों' ने से 24 वर्षीया सुकन्या सिंह पर हमला किया था।
इस घटना की जानकारी एक वेबसाइट के जरिए पाने का दावा करने वाले याचिकाकर्ता ने कहा, "इस खबर ने मुझे झकझोर दिया इसलिए मध्य प्रदेश के बालाघाट स्थित अपने घर से मैं अमेठी आया। यहां आकर मैंने देखा कि लड़की के घर पर ताला लगा है। परिवार कहां है इस बारे में ग्रामीण कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं हैं।"
याचिका में सुकन्या, उसके पिता बलराम सिंह और माता सावित्री सिंह को न्यायालय में पेश करने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई करने के बाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के न्यायाधीश एस.एन. शुक्ला ने राहुल गांधी को यह नोटिस जारी किया।
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पर लगे इन संगीन आरोपों के बारे में आपका क्या कहना है? अपनी राय और टिप्पणी नीचे बने कमेंट बॉक्स में लिखे।












Click it and Unblock the Notifications