बिहार: किशनगंज में 10 जिंदा बम बरामद
किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले में एक पुल के समीप से पुलिस ने मंगलवार देर रात 10 बम बरामद किये। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दामलबाड़ी गांव के समीप एक नहर के पुल के पास कुछ लोग ठहरे थे। गश्त के दौरान पुलिस जब वहां पहुंची तब पुलिस को देखकर सभी लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने वहां से 10 बम और आपत्तिजनक सामान बरामद किया। उन्होंने बताया कि सम्भवत: वहां किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।
उन्होंने कहा कि उन लोगों का पुलिस ने पीछा भी किया परंतु वे भागने में सफल रहे। पुलिस ने बताया कि बम निष्क्रिय कर दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications