आम बजट 2011: प्रणब दा के लिए लकी है नंबर 3
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी अंक तीन को अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। सोमवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2011-12 के लिए पेश किए गए बजट में उन्होंने हर नई परियोजना के लिए जितनी राशि आवंटित की वह अंक 3 से शुरू होती है।
केंद्रीय वित्त मंत्री ने हंसते हुए कहा कि माननीय संसद सदस्य इस बात पर ताज्जुब करते होंगे कि हर नई परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये की राशि क्यों आवंटित की गई है। यह इसलिए क्योंकि अंक तीन मेरे लिए भाग्यशाली है। इस बात पर विपक्षी भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।
गंभीरतापूर्वक बजट भाषण सुन रही लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी अचानक मुस्कुरा उठीं। मुखर्जी नई कई नई परियोजनाओं की घोषणा की, लेकिन हर परियोजना को या तो 300 करोड़ रुपये आवंटित किए। उम्र के 75 बसंत देख चुके मुखर्जी ने इस बार छठी बार आम बजट पेश किया है। मुखर्जी ने 1982-84 के बीच तीन बार आम बजट पेश किया। यह बजट संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की दूसरी पारी में उनके द्वारा पेश किया गया लगातार तीसरा बजट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications