विधेयक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, तोड़फोड़
विधेयक के खिलाफ प्रदशर्न कर रहे कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय के पास सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री मायावती का पुतला फूंक रहे थे तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई कांग्रेसी घायल हो गए।
पुलिस के इस कदम से नाराज कांग्रेसियों ने सदर तहसील के सामने रोडवेज बस को खाली कराकर आग के हवाले करके अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झ्झड़पें हुईं।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक बलरामाचारी दुबे ने संवाददाताओं को बताया कि 'फिलहाल हालात नियंत्रण में है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गये हैं। तोड़पोड़ और आगजनी करने वाले प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है?
विपक्ष के तमाम विरोध को दरिकनार करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पारित किए गए इस विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर आज कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया।
विपक्षी दल इस विधेयक का यह कहते हुए विरोध कर रहे हैं कि इससे स्थानीय निकायों में निर्वाचित सदस्यों की खरीद-फरोख्त बढ़ेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि यह विधेयक लोकतंत्र विरोधी है। इसके खिलाफ पार्टी का विरोध जारी रहेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि संधोधित विधेयक में जनता की भागेदारी समाप्त कर दी गई है। इस विधेयक को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को फायदा पहुंचाने के लिए पारित कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications