जनगणना में जवाब नहीं देने पर 1000 पाउंड का जुर्माना
समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ के मुताबिक जनगणना के दिन यानी 27 मार्च को यदि कोई व्यक्ति किसी के घर ठहरेगा, तो घर वालों को उसके बारे में स्पष्ट तौर पर बताना होगा कि वह कौन है-ब्वॉय फ्रेंड या गर्ल फ्रेंड या कोई और। साथ ही उस मेहमान के घर, आदि की सूचना भी देनी होगी।
जनगणना के 43 सवालों में स्वास्थ्य, अंग्रेजी बोलने की क्षमता, कार्यालय जाने के लिए अपनाए जाने वाले वाहन, पद का नाम, शैक्षिक योग्यता और कार्यालय का पता भी शामिल होंगे। धर्म सम्बंधी एक मात्र सवाल होगा, जिसका जवाब देना अनिवार्य नहीं होगा।
इस जनगणना में पहली बार लोगों को ऑनलाइन फॉर्म भरने की भी सुविधा होगी।
निजी सवाल पूछे जाने पर लोगों के विरोध की बात पर जनगणना के प्रवक्ता ने कहा कि इसमें आमदनी, प्राकृतिक विकलांगता और लैंगिक अभिरुचि के बारे में सवाल नहीं पूछा जाएगा।
इंडो-एशियसन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications