सिडबी 1,000 करोड़ रुपये का उद्यम पूंजी कोष स्थापित करेगा
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सिडबी के उप प्रबंध निदेशक एन. के. मैनी ने कहा, "हम एसएमई क्षेत्र को कर्ज उपलब्ध कराने के लिए उद्यम पूंजी कोष शुरू करने की प्रक्रिया में हैं।"
मैनी ने कहा कि इस साल बैंक द्वारा कर्ज वितरण 15 से 20 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है।
पिछले वित्त वर्ष में बैक की परिसम्पत्तियां 37,000 करोड़ रुपये रहीं जो कि इस साल बढ़कर 41,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2010 में मंजूर किए गए ऋण और वितरित किए गए ऋण क्रमश: 35,000 करोड़ रुपये और 32,000 करोड़ रुपये रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications