आयोग ने कहा, जामिया अल्पसंख्यक संस्थान
आयोग की तीन सदस्यीय खंडपीठ इसके स्वरूप संबंधी मामले की सुनवाई करते हुए कहा, "जामिया मिलिया इस्लामिया एक अल्पसंख्यक संस्थान है। हमें ऐसा कहते हुए कोई संकोच नहीं हो रहा है कि इसकी स्थापना मुसलमानों ने इस समुदाय के छात्रों के शैक्षणिक हित में की थी। अपनी स्थापना के समय से अब तक इसने मुस्लिम शैक्षणिक संस्थान के रूप में अपना स्वरूप बनाए रखा है।"
न्यायमूर्ति एमएसए सिद्दिकी की अध्यक्षता वाली इस खंडपीठ के दो अन्य सदस्य मोहिंदर सिंह और सीरियाक थॉमस थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications