जुर्माना भरने पर राहत को मिल सकती है कुछ राहत

Rahat Fateh Ali Khan
नई दिल्ली। पाकिस्‍तान के मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को अब राहत मिल सकती है। जी हां अगर वो और उनके सहयोगी माहरूफ कस्‍टम विभाग द्वारा लगाया गया 30 लाख रुपए जुर्माना भर दें। लेकिन हां जुर्माना भर देने से उनके खिलाफ चल रही जांच बंद नहीं हो जाएगी, कस्‍टम विभाग अपनी जांच प्रक्रिया जारी रखेगा।

कस्‍टम कमिश्‍नर ने राहत फतेह अली और उनके सहयोगी माहरूफ पर 15-15 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माना भरने पर दोनों की रिहाई हो सकती है। कस्‍टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जुर्माना भरने पर रिहाई जरूर हो जाएगी, लेकिन मामले की जांच जारी रहेगी। इस मामले में इवेंट मेनेजर चित्रेश श्रीवासतव और विदेशी मुद्रा डीलरों के नाम भी हैं। उनके खिलाफ भी जांच जारी रहेगी।

यही नहीं राहत फतह अली के पास से बरामद 60 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा भी जब्‍त रहेगी।

गौरतलब है कि 13 फरवरी को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर राहत, माहरूफ और चित्रेश को पुलिस ने 1 लाख 24 हजार डॉलर के साथ पकड़ा था, जिसके बाद डायक्टरेट आफ रिवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने उनके खिलाफ विदेशी मुद्रा की तस्करी के प्रयास का मामला दर्ज किया था। यही नहीं गिरफ्तारी के बाद चित्रेश की कंपनी पर मारे गए छापे में 51 लाख रुपए बरामद किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+