उत्‍तरप्रदेश: लखनऊ में विदेशी छात्रा के साथ छेड़खानी

Crime against women
लखनऊ। गोवा और लखनऊ के मौसम में भले ही खासा अंतर हो लेकिन विदेशी महिला मेहमानों से अभद्रता और छेड़छाड़ के मामले में यहां से वहां तक हालात एक जैसे ही हैं। गोवा में ब्रिटिश युवती स्कारलेट के साथ दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी, जबकि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में भी गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन शोहदों ने एक ब्रिटिश छात्रा से अभद्रता की और अतीथि देवो भव: का अनुसरण करने वाले देश की इज्‍जत को शर्मसार कर दिया।

घबरायी विदेशी छात्रा ने शोर मचाते हुए किसी तरह एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के कार्यालय में पहुंचकर खुद को बचाया। वर्तमान में उत्‍तर प्रदेश में अपराधियों और उचक्‍कों का बोलबाला है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो ऐसी हालत है मानों कानून व्‍यवस्‍था के नाम पर कुठ हो ही नहीं। घटना गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे, राजधानी के सबसे चौकसी वाले इलाके मुख्‍यमंत्री आवास से चंद कदम दूर माल एवेन्‍यू चौराहे के पास हुई जहां चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस तैनात रहती है और सूबे का सबसे हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है।


लंदन की नागरिक ब्रीथिया लक्ष्मी रोजे (28) कार्डिफ यूनीवर्सिटी में शोध छात्रा हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वह भारतीय पुरात्तव शास्त्र पर शोध करने भारत आई हैं और 110-डी माल एवेन्यू में ठहरी हैं। गुरुवार शाम करीब 6 बजे वह सहारागंज से रिक्शे से वापस लौट रही थीं। माल एवेन्यू चौराहे से उनका रिक्शा आठ माल एवेन्यू की ओर जाने वाले मार्ग पर मुड़कर कुछ दूर आगे ही पहुंचा था कि तभी पीछे से बाइक सवार एक युवक ने अचानक अपनी मोटरसाइकिल रिक्शे के आगे लगा दी।

रिक्शा रुकने पर वह चक्कर काटते हुए तेजी से चौराहे की ओर वापस गया और कुछ क्षण बाद ही उसके साथ एक अन्य बाइक पर दो और युवक भी लौटे। दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीनों युवकों ने छात्रा के पास पहुंचते ही जोर से शोर मचाया और उसके साथ अभद्रता की। इस हरकत से बुरी तरह घबराई विदेशी छात्रा रिक्शे से उतरकर पास ही स्थित एक इलेक्ट्रानिक चैनल के कार्यालय में चली गई। वह बेहद सहम गई थीं। इस बीच रिक्शा चालक ने भी शोर मचाया। हंगामा होता देख तीनों युवक भाग निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+