लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. साहनी हुए गिरफ्तार
जालंधर । कहते हैं ना पाप का घड़ा एक ना एक दिन तो भर ही जाता है और फूट जाता है। थल सेना के 11 वीं बटालियन के पूर्व शीर्ष अधिकारी ले, जनरल साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर राशन घोटाले का आरोप है। एस के साहनी को जनरल कोर्ट मार्शल (जीसीएम) के दौरान राशन घोटाले में अनियमितता का दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011 का पेज
पिछले वर्ष अगस्त में ही साहनी के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई थी। कोर्ट मार्शल के दौरान सजा सुनाए जाने के बाद साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व जनरल को छह मामलों में सेना के अनुशासन के विपरीत कार्य करने का दोषी पाया गया। साहनी को सेवानिवृति के दौरान मिलने वाली पेंशन और ग्रेच्यूटी जैसे लाभों से भी वंचित करने का निर्देश दिया गया है। वर्ष 2005 में उजागर हुए राशन घोटाले में आरोपों का समाना कर रहे साहनी वर्ष 2006 में सेवानिवृत हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications