बिहार: जहरीली शराब से पांच मरे, मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल
समस्तीपुर (बिहार) । कहते हैं ना नशा हर किसी के लिए बुरा होता है। कुछ ऐसा ही नजारा बिहार के समस्तीपुर में देखने को मिला जहां पांच जिंदगी नशे के भेंट चढ़ गई। यहां जहरीली शराब पीने से पांच लोग मौत के शिकार हो गये जिनमें से चार महिलाएं शामिल हैं, जबकि आधे दर्जन से ज्यादा लोग जिन्दगी औऱ मौत के बीच अस्पताल में लड़ाई लड़ रहे हैं।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011
पुलिस के मुताबिक सदर थाना अंतर्गत काशीपुर मुहल्ले के वार्ड संख्या-7 में पांच लोगों ने शुक्रवार रात जहरीली शराब का सेवन किया था जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। चार लोगों की कल देर रात ही मौत हो गई, जबकि एक ने सदर अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक दलजीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए शनिवार को बताया कि इस संबंध में अभी किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पीड़ितों ने अपने मुहल्ले के सामने से ही शराब खरीदी थी। अन्य बीमार लोगों का पता लगाया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications